फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हमीरपुर: पहचान विशेष विद्यालय में व्यावसायिक प्रशिक्षण शुरू

विशेष बच्चों को आत्मनिर्भर बनाने के उद्देश्य से पहचान विशेष विद्यालय में सोमवार को व्यावसायिक प्रशिक्षण शुरू हुआ। प्रशिक्षण के तहत बच्चों को उनकी रुचि और क्षमता के अनुसार विभिन्न हस्तनिर्मित उत्पाद तैयार करने का हुनर सिखाया जा रहा है। बच्चे मोम, जेली मोमबत्ती, तोरण, सजावटी लड़ियां, मंदिर की लड़ियां, सजावटी दीये और चाबी रखने के स्थान समेत कई उपयोगी सामान तैयार कर रहे हैं। बच्चों को उत्पाद बनाने के साथ उनकी सजावट, पैकिंग और प्रस्तुति का प्रशिक्षण भी दिया जा रहा है। विद्यालय की संस्थापक एवं प्रधानाचार्य चेतना शर्मा ने बताया कि प्रशिक्षण का उद्देश्य विशेष बच्चों को ऐसे व्यावहारिक कौशल प्रदान करना है, जिनका इस्तेमाल वे भविष्य में रोजगार या स्वरोजगार के लिए कर सकें। उन्होंने कहा कि विशेष बच्चों में प्रतिभा और हुनर की कमी नहीं है। उन्हें सही अवसर और मार्गदर्शन मिलने पर वे अपनी क्षमता को बेहतर तरीके से सामने ला सकते हैं। उन्होंने कहा इन उत्पादों को अधिक लोगों तक पहुंचाने की योजना है, जिससे बच्चों के हुनर को प्रोत्साहन मिलने के साथ उनकी मेहनत को भी पहचान मिल सके।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें