फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अवाहदेवी: दिवाली पर रोशनी का बाजार गुलजार, सजावटी लाइटों के दामों में उछाल

अवाहदेवी (हमीरपुर)। दिवाली का त्योहार नजदीक आते ही अवाहदेवी बाजार में रौनक बढ़ने लगी है। घरों और दुकानों को रोशनी से सजाने के लिए ग्राहक पारंपरिक दीयों के साथ इलेक्ट्रिकल डिस्को लाइट्स, रंग-बिरंगी लड़ियां, झालरें और आकर्षक सजावटी उपकरणों की जमकर खरीदारी कर रहे हैं। त्योहार के चलते इलेक्ट्रिकल सजावटी सामान की दुकानों पर ग्राहकों की चहल-पहल बढ़ी है और बाजार में कारोबार ने रफ्तार पकड़नी शुरू कर दी है। हालांकि, इस बार दिवाली पर घरों को रोशन करना लोगों की जेब पर कुछ ज्यादा भारी पड़ने वाला है। बाजार में इलेक्ट्रिकल सजावटी सामान की कीमतों में पिछले साल के मुकाबले करीब 30 से 40 प्रतिशत तक बढ़ोतरी दर्ज की है। कीमतों में उछाल का असर ग्राहकों की खरीदारी के बजट पर भी पड़ रहा है। दुकानदारों के अनुसार, सजावट के लिए इस्तेमाल होने वाला लाइटों का झरना करीब 400 रुपये में बिकता था, जिसकी कीमत इस बार बढ़कर 550 रुपये तक पहुंच गई है। इसी तरह पिछले वर्ष 150 रुपये में मिलने वाली इलेक्ट्रिकल लाइटों की लड़ियां अब करीब 200 रुपये में बिक रही हैं। अन्य सजावटी इलेक्ट्रिकल उपकरणों के दामों में भी बढ़ोतरी देखने को मिल रही है। बाजार में बढ़ती मांग के बीच दुकानदारों को दीपावली के सीजन से अच्छे कारोबार की उम्मीद है। वहीं, ग्राहक भी बजट के अनुसार सजावटी सामान की खरीदारी कर रहे हैं।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें