फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हमीरपुर: कबड्डी के फाइनल में पहुंचा डिडवीं स्कूल, लदरौर को 54-19 से दी करारी शिकस्त

Ankesh Dogra Updated Mon, 07 Sep 2026 09:20 AM IST

राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला लदरौर में चल रही अंडर-19 वर्ग की लड़कों की खंड स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता के दूसरे दिन रविवार को खिलाड़ियों के बीच कई रोमांचक मुकाबले देखने को मिले। कबड्डी में डिडवीं स्कूल के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए फाइनल में जगह बना ली। कबड्डी का पहला सेमीफाइनल मुकाबला राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला लदरौर और डिडवीं स्कूल के बीच खेला गया। शुरुआत से ही डिडवीं के खिलाड़ियों ने आक्रामक खेल दिखाया और लगातार अंक जुटाते हुए लदरौर की टीम पर दबाव बनाए रखा। डिडवीं ने बेहतरीन तालमेल और मजबूत डिफेंस के दम पर मुकाबला 54-19 के विशाल अंतर से अपने नाम किया। इस जीत के साथ डिडवीं स्कूल ने कबड्डी के फाइनल में प्रवेश कर लिया। इससे पहले डिडवीं की टीम ने खरवाड़ स्कूल को 36-28 से हराकर सेमीफाइनल में जगह बनाई थी। कबड्डी के दूसरे सेमीफाइनल में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला जाहू और भोरंज के खिलाड़ियों के बीच मुकाबला होना है। वहीं, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला लदरौर ने मैड़ स्कूल को कड़े मुकाबले में 32-29 से हराकर जीत दर्ज की। वॉलीबाल में भी खिलाड़ियों ने दमखम दिखाया। साई विजन पब्लिक स्कूल भरेड़ी ने राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला भुक्कड़ को सीधे 2-0 से पराजित किया। वहीं, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला पट्टा के खिलाड़ियों ने बाहन्वीं स्कूल को 2-1 से हराकर अगले दौर में प्रवेश किया। वॉलीबाल के पहले क्वार्टर फाइनल मुकाबले में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला महल और जाहू की टीमें आमने-सामने हुईं। महल के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए जाहू को 2-1 से शिकस्त दी और सेमीफाइनल में अपनी जगह पक्की की। बैडमिंटन में भी कई मुकाबले खेले गए। बाहन्वीं स्कूल ने भुक्कड़ को, पट्टा स्कूल ने मुंड़खर को तथा आर्यन पब्लिक स्कूल भोटा ने राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला मैड़ को हराकर अगले दौर में प्रवेश किया। प्रतियोगिता में विभिन्न स्कूलों के खिलाड़ी पूरे जोश और उत्साह के साथ हिस्सा ले रहे हैं।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें