हमीरपुर जिले के एक निजी कॉलेज में आयोजित प्रदेश तकनीकी विश्वविद्यालय (एचपीटीयू) की इंटर-कॉलेज स्पोर्ट्स मीट 2026 के दूसरे दिन विभिन्न खेलों में रोमांचक मुकाबले हुए। कबड्डी में मेजबान गौतम कॉलेज ऑफ फार्मेसी ने जीत दर्ज की, जबकि लड़कियों की शतरंज प्रतियोगिता में राजकीय महाविद्यालय धर्मशाला और बॉक्स क्रिकेट में एचपीटीयू की टीम विजेता रही। कबड्डी में गौतम कॉलेज ऑफ फार्मेसी, हमीरपुर ने हाइट शाहपुर को हराकर जीत हासिल की। पुरुष एकल टेबल टेनिस प्रतियोगिता में हाइट शाहपुर के सौरव ने पहला स्थान हासिल किया। एचपीटीयू के शुभम दूसरे और कोटला के सुमित तीसरे स्थान पर रहे। वहीं क्वार्टर फाइनल मुकाबले में गवर्नमेंट हाइड्रो इंजीनियरिंग कॉलेज बिलासपुर ने शिमला को हराया। लड़कियों की वॉलीबॉल प्रतियोगिता के क्वार्टर फाइनल मेंसिराज ने राजीव गांधी कॉलेज, नगरोटा को और गौतम कॉलेज ऑफ फार्मेसी ने कांगड़ा को हराया। पिकलबॉल के पुरुष एकल मुकाबले में गौतम कॉलेज ऑफ फार्मेसी के खिलाड़ी ने एचपीटीयू के खिलाड़ी को हराया। लड़कियों के एकल मुकाबले में तीसरे स्थान के लिए गौतम कॉलेज ऑफ फार्मेसी ने एचपीटीयू को पराजित किया। लड़कियों के युगल मुकाबले में नगरोटा की टीम ने एचपीटीयू को, जबकि एक अन्य मुकाबले में कोटला की टीम ने रक्कड़ को हराया। पुरुष युगल में एचपीटीयू ने रोहड़ू को मात दी। पुरुषों की खो-खो प्रतियोगिता में शिवा बिलासपुर ने एचपीटीयू हमीरपुर को औरकोटला ने रक्कड़ को हराया। लड़कियों की शतरंज प्रतियोगिता के फाइनल में राजकीय महाविद्यालय धर्मशाला ने हमीरपुर को हराकर खिताब अपने नाम किया। वहीं, लड़कियों की बॉक्स क्रिकेट प्रतियोगिता में एचपीटीयू की टीम विजेता और गौतम कॉलेज ऑफ फार्मेसी की टीम उपविजेता रही। पुरुषों की कैरम प्रतियोगिता के पहले मुकाबले में मिनर्वा कॉलेज के खिलाड़ी ने जीत दर्ज की। बैडमिंटन प्रतियोगिता में लड़कियों के एकल और युगल वर्ग के क्वार्टर फाइनल तथा सेमीफाइनल मुकाबलों में विभिन्न कॉलेजों के खिलाड़ियों ने भाग लिया।