गांधी चौक हमीरपुर में शनिवार सुबह के समय वोट चोर गद्दी छोड़ के जमकर नारे लगे। ब्लॉक कांग्रेस हमीरपुर की तरफ से यह विरोध प्रदर्शन किया गया। इसमें कांग्रेस पदाधिकारियों सहित कार्यकत्र्ता भी मौजूद रहे। मुख्यमंत्री के राजनीतिक सलाहकार सुनील शर्मा बिट्टू भी शामिल रहे तथा उन्होंने केंद्र सरकार पर जमकर निशाना साधा। कहा गया कि केंद्र सरकार के निर्देशानुसार काम किया जा रहा है। इस दौरान कहा गया कि कांग्रेस पार्टी ने हमेशा लोकतंत्र की रक्षा की है। लोकतंत्र की मर्यादा को निभाने के लिए कांग्रेस की अहम भूमिका रही है। देश आजादी के लिए किए गए संघर्षों को भूलाया नहीं जा सकता। दुख की बात है कि आज केंद्र में बैठी भाजपा मनमर्जी से फैसले लेकर लोकतांत्रित प्रणाली की धज्जियां उड़ा रही है। कहा गया कि अमर्यादित तरीके से देश को इमरजेंसी की तरफ लेकर जा रही है। मुख्यमंत्री के राजनीतिक सलाहकार सुनील शर्मा बिट्टू ने कहा कि केंद्र सरकार लोकतंत्र की हत्या करने पर उतारू हो गई है। छात्रों के साथ अभद्र व्यवहार किया जा रहा है तथा लोकतांत्रिक प्रणाली की मर्यादा लांघी जा रही है।