फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हमीरपुर में पांच दिवसीय नशा मुक्ति कार्यक्रम शुरू, प्रतिभागियों को योग और प्राणायाम का अभ्यास

आयुष्मान पुनर्वास एवं नशा निवारण केंद्र में आर्ट ऑफ लिविंग की ओर से पांच दिवसीय नशा मुक्ति कार्यक्रम शुरू किया गया है। शिविर में केंद्र के दो दर्जन से अधिक प्रतिभागी हिस्सा ले रहे हैं। कार्यक्रम के माध्यम से प्रतिभागियों को नशामुक्त जीवन की ओर बढ़ने के लिए प्रेरित किया जा रहा है। कार्यक्रम का संचालन आर्ट ऑफ लिविंग के शिक्षक प्रिंस अमृत जुनेजा कर रहे हैं। उनके साथ शिक्षिका ऊषा शर्मा और सहायक मुनीश भी सहयोग कर रहे हैं। पांच दिनों तक चलने वाले इस कार्यक्रम में प्रतिभागियों को योग, ध्यान, प्राणायाम और सुदर्शन क्रिया का अभ्यास करवाया जाएगा। इन गतिविधियों के माध्यम से प्रतिभागियों को अपनी दिनचर्या में सकारात्मक बदलाव लाने और नशामुक्त जीवन की दिशा में आगे बढ़ने के लिए प्रोत्साहित किया जा रहा है। आर्ट ऑफ लिविंग के शिक्षक एवं जिला मीडिया सह-प्रभारी जोगिंदर ठाकुर ने बताया कि कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य लोगों को नशे की लत से बाहर निकलने, इच्छाशक्ति मजबूत करने और सामान्य जीवन की ओर लौटने में सहायता प्रदान करना है। उन्होंने बताया कि इस तरह के कार्यक्रमों के माध्यम से प्रतिभागियों को नशामुक्त जीवन अपनाने के लिए प्रेरित किया जाता है। शिविर में दो दर्जन से अधिक प्रतिभागियों की भागीदारी है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें