फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हमीरपुर: खरवाड़ स्कूल में उत्साह से मनाया बैग फ्री डे, बच्चों ने योग, खेलकूद और रचनात्मक गतिविधियों में लिया भाग

राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला खरवाड़ में शनिवार को बैग फ्री डे उत्साह के साथ मनाया गया। इस दौरान विद्यार्थियों ने नियमित पढ़ाई से हटकर योग, खेलकूद और रचनात्मक गतिविधियों में भाग लिया। विद्यार्थियों ने योग, प्राणायाम और सूर्य नमस्कार का अभ्यास किया। प्रधानाचार्य नरेश कुमार ठाकुर ने कहा कि बस्ता मुक्त दिवस का उद्देश्य विद्यार्थियों को पढ़ाई के साथ शारीरिक स्वास्थ्य, रचनात्मकता, अनुशासन, टीम भावना और आत्मविश्वास विकसित करने का अवसर देना है। उन्होंने विद्यार्थियों को योग, खेलकूद और रचनात्मक गतिविधियों को दिनचर्या में शामिल करने के लिए प्रेरित किया। प्रतियोगिताओं के दौरान विद्यार्थियों में खासा उत्साह देखने को मिला।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें