सेना पर कथित टिप्पणी के विरोध में विधानसभा के पांचवें दिन भी भाजपा ने हंगामा किया। मंत्री के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर और भाजपा विधायक नारेबाजी करते हुए सदन से बाहर चले गए। इस दौरान नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने मुख्यमंत्री से सेना के खिलाफ टिप्पणी करने वाले मंत्री को पद से हटाने की मांग की। उन्होंने कहा कि सेना की गरिमा बनाए रखने के लिए संबंधित मंत्री के खिलाफ कार्रवाई होनी चाहिए। भाजपा विधायकों ने सदन में इस मुद्दे को लेकर विरोध जताया और नारेबाजी की। सेना के सम्मान से जुड़े मुद्दे पर विपक्ष ने सरकार से जवाब और कार्रवाई की मांग उठाई।