हिमाचल प्रदेश विधानसभा शीतकालीन सत्र के तीसरे दिन की कार्यवाही शुरू होने से पहले सत्तापक्ष ओर विपक्ष आमने-सामने आ गए। विपक्षी दल भाजपा ने विधानसभा परिसर में प्रदर्शन किया और कांग्रेस सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर की अगुवाई में भाजपा विधायकों ने नारेबाजी की। जयराम ठाकुर ने कहा कि कांग्रेस की सरकार में हिमाचल को बेचा जा रहा है। जयराम ठाकुर ने कहा कि मुख्यमंत्री ने हिमकेयर को लेकर सदन में जो बात कही है, उस पर उन्हें माफी मांगनी चाहिए।