फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चंबा :चौगान में वेटरन क्रिकेट प्रतियोगिता, बाज इलेवन ने अगले दाैर में किया प्रवेश

चंबा। ऐतिहासिक चंबा चौगान में चल रही वेटरन क्रिकेट प्रतियोगिता के तहत खेले गए मुकाबले में बाज इलेवन ने हिमालयन टाइगर की टीम को पांच विकेट से हराकर अगले दौर में प्रवेश किया। मुकाबले में बाज इलेवन जूनियर ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का निर्णय लिया। टीम ने निर्धारित 15 ओवर में 98 रन बनाए। लक्की ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 44 रन की पारी खेली। लक्ष्य का पीछा करने उतरी हिमालयन टाइगर की टीम निर्धारित 15 ओवर में सात विकेट के नुकसान पर 80 रन ही बना सकी। टीम की ओर से पींकू ने नाबाद 45 रन और विनय ने 21 रन का योगदान दिया। हालांकि, टीम लक्ष्य तक नहीं पहुंच सकी। इस तरह बाज इलेवन जूनियर ने मुकाबला पांच विकेट से अपने नाम कर लिया। जीत के साथ टीम ने प्रतियोगिता के अगले दौर में प्रवेश किया। प्रतियोगिता आयोजन सचिव मेजर एससी नैयर ने मुकाबले की जानकारी देते हुए बताया कि चंबा चौगान में आयोजित प्रतियोगिता में खिलाड़ियों का उत्साह देखने को मिल रहा है। उन्होंने बताया कि आगामी मुकाबलों के साथ प्रतियोगिता के अगले चरण की तस्वीर भी स्पष्ट होगी।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें