फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba: एसएफआई ने की चुराह के विधायक हंसराज को गिरफ्तार करने की मांग

अंकेश डोगरा Updated Mon, 10 Nov 2025 04:37 PM IST

एसएफआई का एक प्रतिनिधिमंडल जिला उपाध्यक्ष इकबाल की अध्यक्षता में उपायुक्त और एसपी से मिला। इकबाल ने बताया कि चुराह विधायक के ऊपर लड़की द्वारा छेड़छाड़ और लड़की के परिवार को डराने के आरोप लगाए जा रहे हैं। जिसमें लड़की ने सोशल मीडिया के माध्यम से बताया कि विधायक हंसराज लगातार लड़की और उसके परिवार को डरा और धमका रहा है। इसके अलावा उनके ऊपर नाबालिक लड़की द्वारा भी छेड़छाड़ के आरोप लगाए गए हैं। जिसमें जिला उपाध्यक्ष इकबाल ने कहा कि एक विधायक द्वारा इस तरह की घटनाओं को अंजाम देना एक शर्मसार कर देने वाली घटना है। इस पर एसएफआई मांग करती है कि इस घटना पर जल्द से जल्द कोई कानूनी कार्रवाई कर आरोपी को गिरफ्तार किया जाए। जिला सहसचिव जय सिंह और अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें