फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चंबा में सेवानिवृत्त एसबीआई संघ की बैठक, सदस्यता शुल्क 300 रुपये प्रतिमाह करने का निर्णय

सेवानिवृत्त भारतीय स्टेट बैंक संघ की मासिक बैठक अध्यक्ष जनक राज खन्ना की अध्यक्षता में आयोजित की गई। इस मौके पर मनजीत सिंह, सुदेश महाजन, दलीप सिंह, राम रतन और भारत भूषण सहित अन्य सदस्य मौजूद रहे। बैठक में न्यायालय से संबंधित मामलों, सदस्यों की समस्याओं और संघ की गतिविधियों पर चर्चा की गई। इस दौरान सदस्यता शुल्क 200 रुपये से बढ़ाकर 300 रुपये प्रतिमाह करने का निर्णय लिया गया। नई दर दिसंबर माह से लागू होगी। बैठक में अध्यक्ष जनक राज खन्ना ने न्यायालय द्वारा निर्णीत मामलों की जानकारी सदस्यों के साथ साझा की और उनसे मिलने वाले लाभों के बारे में विस्तार से बताया। इस दौरान सदस्यों ने भी अपने विचार रखे और विभिन्न समस्याओं को उठाया। इनमें से कई समस्याओं का मौके पर ही समाधान किया गया। सदस्यों ने संघ को और अधिक मजबूत बनाने के लिए सुझाव भी दिए। इस अवसर पर सामाजिक सेवा के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान देने वाले चंबा के वरिष्ठ नागरिक एससी नैय्यर को सम्मानित किया गया। संघ की ओर से उन्हें टोपी, शॉल और स्मृति चिह्न भेंट कर सम्मानित किया गया। सदस्यों ने उनके सामाजिक कार्यों की सराहना की। बैठक में अनुपस्थित सदस्यों को फोन के माध्यम से सूचना देने का निर्णय भी लिया गया, ताकि आगामी बैठकों में उनकी भागीदारी सुनिश्चित की जा सके। इसके अलावा संघ की प्रत्येक बैठक में सदस्यों की उपस्थिति बढ़ाने और संगठन से जुड़े मामलों का समयबद्ध समाधान करने पर भी सहमति बनी।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें