फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चंबा में पेंशनरों ने लंबित वित्तीय देनदारियों और एरियर का मुद्दा उठाया, आंदोलन तेज करने की चेतावनी

भारतीय राज्य पेंशनर्स महासंघ की जिला इकाई की बैठक लोक निर्माण विभाग के परिधि गृह में आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष अशोक शर्मा ने की। इस दौरान संघ के वरिष्ठ उपाध्यक्ष एवं जिला चंबा इकाई के संयोजक डॉ. डीके सोनी विशेष रूप से मौजूद रहे। बैठक में पेंशनरों से जुड़े कई महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तार से विचार-विमर्श किया गया। सदस्यों ने कहा कि प्रदेश सरकार के समक्ष पेंशनरों की कई मांगें लंबे समय से लंबित हैं। इन समस्याओं को प्राथमिकता के आधार पर उठाने और सरकार तक प्रभावी तरीके से पहुंचाने पर सहमति बनी। एरियर और वित्तीय देनदारियों का मुद्दा प्रमुख बैठक में महंगाई भत्ता, लंबित वित्तीय देनदारियां, पेंशन संशोधन और चिकित्सा प्रतिपूर्ति से संबंधित मामलों पर चर्चा हुई। सदस्यों ने विभिन्न विभागों से सेवानिवृत्त कर्मचारियों के पेंशन संशोधन और भुगतान से जुड़े लंबित मामलों का विवरण एकत्र करने का निर्णय लिया। महासंघ इन मामलों को संगठन के माध्यम से प्रदेश सरकार के समक्ष उठाएगा, ताकि पेंशनरों को लंबे समय से प्रतीक्षित भुगतान मिल सके। सदस्यों का कहना था कि देनदारियों के भुगतान में देरी से सेवानिवृत्त कर्मचारियों और उनके परिवारों को आर्थिक परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। मांगें पूरी न होने पर आंदोलन तेज करने की चेतावनी डॉ. डीके सोनी ने कहा कि यदि प्रदेश सरकार पेंशनरों की वित्तीय देनदारियों का समय पर भुगतान नहीं करती है, तो हिमाचल प्रदेश पेंशनर संयुक्त संघर्ष समिति को आंदोलन उग्र करने के लिए मजबूर होना पड़ेगा। उन्होंने संशोधित वेतन एरियर, पेंशन एरियर, ग्रेच्युटी, लीव इनकैशमेंट और महंगाई भत्ता एरियर का भुगतान शीघ्र करने की मांग की। उन्होंने लंबित 15 प्रतिशत महंगाई भत्ते की घोषणा जल्द करने की भी अपील की। डॉ. सोनी ने कहा कि यदि पेंशनरों को अपनी मांगों के लिए आंदोलन का रास्ता अपनाना पड़ा, तो इसकी जिम्मेदारी प्रदेश सरकार की होगी। सुशील सलोहत्रा को अतिरिक्त महामंत्री की जिम्मेदारी बैठक के दौरान सेवानिवृत्त अधीक्षक राजस्व विभाग सुशील सलोहत्रा को भारतीय राज्य पेंशनर्स महासंघ का अतिरिक्त महामंत्री नियुक्त किया गया। संगठन के सदस्यों ने उम्मीद जताई कि उनके अनुभव से महासंघ की गतिविधियों को मजबूती मिलेगी और पेंशनरों से जुड़े मामलों को प्रभावी ढंग से आगे बढ़ाया जा सकेगा। बैठक में बजीर सिंह यादव, चैन सिंह, बुधिया राम, अशोक गौतम, केवल धीमान, देव व्रत बडोत्रा, लेख राज धीमान, बुशहरा राम, करतार सिंह, रणवीर प्रकाश शर्मा और राज कुमार सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें