रेडक्रॉस मेले में आयुष विभाग की ओर से स्टॉल लगाकर लोगों को पारंपरिक चिकित्सा पद्धतियों, औषधीय जड़ी-बूटियों और स्वस्थ जीवनशैली के प्रति जागरूक किया गया। स्टॉल में आयुर्वेद से जुड़ी विभिन्न जानकारियां उपलब्ध करवाने के साथ लोगों को औषधीय पौधों के महत्व और उनके उपयोग के बारे में बताया गया। जिला आयुष अधिकारी डॉ. अनीता शर्मा ने बताया कि विभाग की ओर से मेले में लोगों को आयुष चिकित्सा पद्धतियों के विभिन्न पहलुओं से अवगत करवाने का प्रयास किया गया। इसका उद्देश्य लोगों को पारंपरिक चिकित्सा पद्धतियों के प्रति जागरूक करना और स्वास्थ्य संबंधी उपयोगी जानकारी उपलब्ध करवाना रहा। एमएमओ डॉ. संदीप वैद्य ने बताया कि प्रदर्शनी में विभिन्न प्रकार की जड़ी-बूटियों, औषधीय पौधों और प्रकृति परीक्षण से संबंधित जानकारी प्रदर्शित की गई। इसके अलावा पंचकर्म चिकित्सा पद्धति में इस्तेमाल होने वाले उपकरणों और विधियों को भी दर्शाया गया। स्टाल में विभिन्न प्रकार के दातून और औषधीय द्रव बिक्री के लिए उपलब्ध करवाए गए, ताकि लोग इनके बारे में जानकारी हासिल कर सकें।