फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिलासपुर: शॉर्ट सर्किट से पशुशाला में लगी आग, तीन लाख रुपये का नुकसान

घुमारवीं उपमंडल के तहत मैहरी काथला पंचायत के मैहरी गांव में शुक्रवार सुबह शॉर्ट सर्किट से पशुशाला में आग लग गई। आग की चपेट में आने से संदीप कुमार की स्लेटपोश पशुशाला जल गई। इस हादसे में पीड़ित परिवार को करीब तीन लाख रुपये का नुकसान हुआ है। गनीमत रही कि समय रहते आग पर काबू पा लिया गया, अन्यथा आसपास के घर भी इसकी चपेट में आ सकते थे। जानकारी के अनुसार शुक्रवार सुबह करीब 10 बजे संदीप कुमार की पशुशाला से अचानक आग की लपटें उठने लगीं। आग देखकर स्थानीय लोग मौके पर एकत्रित हो गए और अपने स्तर पर आग बुझाने का प्रयास किया। हालांकि, आग की लपटें इतनी तेज थीं कि देखते ही देखते पशुशाला की पूरी छत इसकी चपेट में आ गई। आग के तेजी से फैलने से ग्रामीणों की चिंता बढ़ गई। घटना की सूचना मिलने पर दमकल विभाग की गाड़ी और कर्मचारी मौके पर पहुंचे। टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया और इसे आसपास के घरों तक फैलने से रोकने में सफलता हासिल की। प्रारंभिक तौर पर आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है। हादसे में परिवार को करीब तीन लाख रुपये की संपत्ति का नुकसान हुआ है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें