फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिलासपुर: राष्ट्रीय ड्रैगन बोट चैंपियनशिप के लिए हिमाचल की 27 सदस्यीय टीम चयनित, 20 नवंबर से लगेगा प्रशिक्षण शिविर

ओडिशा के कटक में 28 नवंबर से आयोजित होने वाली दूसरी अंतरराष्ट्रीय महानदी बोट रेस-2026 एवं राष्ट्रीय ड्रैगन बोट चैंपियनशिप के लिए हिमाचल प्रदेश की टीम का चयन कर लिया गया है। इसके लिए बिलासपुर के लुहणू स्थित वाटर स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स के समीप गोबिंद सागर झील में चयन ट्रायल आयोजित किए गए। राज्य कयाकिंग एवं कैनोइंग एसोसिएशन के तत्वावधान में हुए इन ट्रायल में कुल 27 खिलाड़ियों को प्रदेश की टीम में जगह मिली है। एसोसिएशन के वरिष्ठ उपाध्यक्ष कमल गौतम ने बताया कि चयनित 27 खिलाड़ियों में 17 पुरुष और 10 महिला खिलाड़ी शामिल हैं। खिलाड़ियों का चयन ट्रायल के प्रदर्शन के आधार पर किया गया है। अब टीम प्रतियोगिता की तैयारियों में जुटेगी। कमल गौतम के अनुसार चयनित खिलाड़ियों के लिए 20 नवंबर से लुहणू में प्रशिक्षण शिविर आयोजित किया जाएगा। इस शिविर में खिलाड़ियों को राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता के लिए तैयार किया जाएगा। प्रशिक्षण के बाद 25 नवंबर को हिमाचल प्रदेश की टीम कटक के लिए रवाना होगी। प्रतियोगिता के लिए राहुल को हिमाचल की टीम का लीडर नियुक्त किया गया है। इस चैंपियनशिप में देश के विभिन्न राज्यों की टीमें हिस्सा लेंगी। हिमाचल की टीम भी बेहतर प्रदर्शन के लक्ष्य के साथ प्रतियोगिता में उतरेगी।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें