फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिलासपुर: सफाई कर्मचारियों ने गांधी चौक पर फेंका कूड़ा, मारपीट के आरोप पर जताया विरोध

हिमाचल प्रदेश के बिलासपुर जिले के घुमारवीं में शुक्रवार को सफाई कर्मचारियों ने विरोध जताने के लिए गांधी चौक पर कूड़ा खाली कर दिया। कर्मचारियों ने कूड़े से भरे तीन टेंपो का कचरा मुख्य चौक पर डाल दिया, जिससे वहां कूड़े के ढेर लग गए। इससे बाजार आने वाले लोगों और राहगीरों को परेशानी हुई। जानकारी के अनुसार, सफाई कर्मचारी शुक्रवार सुबह घरों से कूड़ा उठाने निकले थे। इसी दौरान वार्ड नंबर सात के बजोहा क्षेत्र में एक व्यक्ति पर सफाई कर्मचारियों के साथ मारपीट करने का आरोप लगा। घटना से नाराज कर्मचारियों ने गांधी चौक पर कूड़ा डालकर विरोध जताया। घटना की सूचना मिलने पर नगर परिषद अध्यक्ष अमित कुमार, कार्यकारी अधिकारी खेम चंद वर्मा और पार्षद मौके पर पहुंचे। कर्मचारियों की नाराजगी को देखते हुए नगर परिषद में आपात बैठक बुलाई गई। बैठक में आरोपित के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई करने का आश्वासन दिया गया। इसके बाद घुमारवीं के एसडीएम अभिषेक बरवाल ने मौके पर पहुंचकर पूरे मामले की जानकारी ली। उन्होंने कर्मचारियों को भरोसा दिलाया कि मामले के तथ्यों की जांच कर उचित कानूनी कार्रवाई की जाएगी। एसडीएम ने कहा कि सफाई कर्मचारियों के साथ मारपीट की प्रारंभिक जानकारी मिली है। मामले में तथ्यों के आधार पर कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने यह भी कहा कि सार्वजनिक स्थान पर कूड़ा डालने से आम लोगों को परेशानी होती है। नगर परिषद और प्रशासन की ओर से कार्रवाई का भरोसा मिलने के बाद सफाई कर्मचारी मान गए। उन्होंने गांधी चौक पर फेंका गया कूड़ा खुद उठाया, जिसके बाद वहां स्थिति सामान्य हो गई।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें