फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घुमारवीं: टकरेडा में शराब का ठेका खोलने का विरोध, ग्रामीणों ने एसडीएम को सौंपा ज्ञापन

बिलासपुर जिले के उपमंडल घुमारवीं की ग्राम पंचायत घुमारवीं के टकरेडा गांव में शराब का ठेका खोले जाने को लेकर ग्रामीणों का विरोध तेज हो गया है। टकरेडा और तरोतड़ा गांव के ग्रामीणों ने ग्राम पंचायत प्रधान किशोरी लाल के नेतृत्व में एसडीएम घुमारवीं अभिषेक बरवाल को ज्ञापन सौंपकर ठेका बंद करवाने की मांग की। इस दौरान महिलाओं और अन्य ग्रामीणों ने ठेकेदार तथा संबंधित विभाग के खिलाफ नारेबाजी भी की। ग्रामीणों ने अधिकारियों को ठेका खोलने के लिए जारी अनुमति पत्र की प्रति दिखाते हुए दावा किया कि इसमें नगर परिषद घुमारवीं के वार्ड नंबर आठ टिकरी में ठेका खोलने की अनुमति दी गई है। इसके बावजूद ठेका घुमारवीं पंचायत क्षेत्र में खोले जाने पर ग्रामीणों ने सवाल उठाए हैं।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें