फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिलासपुर: चौथे दिन बरड़ के समीप सुन्हाणी-घुमारवीं मार्ग बहाल

Krishan Singh Updated Wed, 26 Aug 2026 04:33 PM IST

बिलासपुर झंडूता उपमंडल के महत्वपूर्ण सुन्हाणी-घुमारवीं सड़क मार्ग को बरड़ के समीप चौथे दिन बुधवार को छोटे वाहनों की आवाजाही के लिए बहाल कर दिया गया। पहाड़ी से बड़ी चट्टान सड़क पर गिरने के कारण मार्ग पिछले तीन दिनों से पूरी तरह बंद था। चट्टान सड़क के बीचोंबीच गिरने से दोनों ओर से वाहनों की आवाजाही ठप हो गई थी। सड़क बंद होने के कारण स्थानीय लोगों और वाहन चालकों को अपने गंतव्य तक पहुंचने के लिए वैकल्पिक मार्गों का सहारा लेना पड़ रहा था। इससे रोजाना इस मार्ग से सफर करने वाले लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। मार्ग बंद होने की सूचना के बाद लोक निर्माण विभाग ने चट्टान हटाने के लिए मशीनरी और कर्मचारियों को मौके पर तैनात किया। बुधवार को विभागीय कर्मचारियों ने कड़ी मशक्कत के बाद बड़ी चट्टान को सड़क से हटा दिया। इसके बाद मार्ग को छोटे वाहनों के लिए खोल दिया गया। सड़क बहाल होने से स्थानीय लोगों और वाहन चालकों ने राहत की सांस ली है। कनिष्ठ अभियंता लोक निर्माण विभाग राजेश ने बताया कि बरड़ के समीप सड़क पर गिरी बड़ी चट्टान को हटा दिया गया है और बुधवार को छोटी गाड़ियों के लिए मार्ग बहाल कर दिया गया है।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें