फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिलासपुर: घुमारवीं के चेकडैम की झील में अब बच्चे करेंगे बोटिंग

घुमारवीं(बिलासपुर)। घुमारवीं के मेला ग्राउंड के समीप चेकडैम बनने के बाद पानी से तैयार हुई झील अब बच्चों के लिए मनोरंजन का नया ठिकाना बनने जा रही है। झील में अब बच्चे नाव की सैर कर सकेंगे। इसके लिए दो नावें उपलब्ध करवा दी गई हैं। बच्चों की लंबे समय से चली आ रही मांग को देखते हुए शुरू की जा रही इस सुविधा का शुभारंभ दो दिवसीय सीर उत्सव के दौरान 2 अक्तूबर को किया जाएगा। खास बात यह रहेगी कि 2 और 3 अक्तूबर को सीर उत्सव के दोनों दिन बच्चों के लिए बोटिंग निशुल्क रहेगी। तकनीकी शिक्षा मंत्री राजेश धर्माणी ने बताया कि मेला ग्राउंड के समीप चेकडैम बनने के बाद यहां पानी जमा होने से झील का स्वरूप तैयार हुआ है। चेकडैम निर्माण के दौरान ही कई बच्चों ने उनसे यहां बोटिंग शुरू करवाने की मांग की थी। बच्चों का कहना था कि जब यहां पानी जमा होकर झील बन रही है तो इसमें नाव चलाने की सुविधा भी होनी चाहिए। बच्चों की इसी मांग को ध्यान में रखते हुए अब दो नावें उपलब्ध करवाई गई हैं। सीर उत्सव में आने वाले बच्चों को इसका पहला मौका मिलेगा। दो अक्तूबर को सुविधा के विधिवत शुभारंभ के बाद बच्चे झील में बोटिंग कर सकेंगे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें