फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यमुनानगर में रक्षाबंधन पर जिला जेल में दिखा भावनाओं का सैलाब, भाइयों की कलाई पर राखी बांधने पहुंचीं बहनें

रक्षाबंधन पर्व पर यमुनानगर जिला जेल में बंद बंदियों के लिए विशेष व्यवस्था की गई। सुबह से ही अपने भाइयों को राखी बांधने और उनसे मिलने के लिए बड़ी संख्या में बहनें जिला जेल पहुंचीं। सामान्य दिनों की अपेक्षा रक्षाबंधन पर जेल में बंदियों से मिलने वालों की संख्या काफी अधिक रही। इस दौरान कई महिलाएं और युवतियां अपने परिजनों से मिलकर भावुक नजर आईं। जिला जेल प्रशासन की ओर से रक्षाबंधन को देखते हुए बंदियों से मिलने आने वाले परिजनों के लिए विशेष प्रबंध किए गए थे। जेल परिसर में मिठाई और भोजन समेत अन्य आवश्यक व्यवस्थाएं उपलब्ध कराई गईं। सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए जेल में प्रवेश से पहले महिलाओं और युवतियों की नियमानुसार तलाशी ली गई। इसके बाद ही उन्हें अंदर जाने की अनुमति दी गई। जिला जेल अधिकारी भूपेंद्र सिंह ने बताया कि रक्षाबंधन पर्व को लेकर जेल प्रशासन की ओर से पहले से ही विशेष व्यवस्था की गई थी। बंदियों को त्योहार के दौरान अपने परिजनों से मिलने और बहनों से राखी बंधवाने की सुविधा उपलब्ध कराई गई। जेल में आने वाले लोगों की संख्या अधिक होने के कारण सुरक्षा व्यवस्था भी बढ़ाई गई थी। उन्होंने बताया कि रक्षाबंधन के दिन महिलाओं के लिए सुबह के समय बंदियों से मिलने का समय निर्धारित किया गया था, जबकि युवकों और पुरुषों को दोपहर बाद मिलने की अनुमति दी गई। सुबह होते ही जिला जेल के बाहर महिलाओं की भीड़ जुटने लगी। भीड़ को व्यवस्थित रखने के लिए महिलाओं के बैच बनाए गए। एक बैच में करीब 20 से 50 महिलाओं को रखा गया। एक बैच के लोगों के जेल के अंदर जाकर बंदियों से मिलने और राखी बांधने के बाद बाहर आने पर ही दूसरे बैच को प्रवेश की अनुमति दी गई। रक्षाबंधन पर अपने भाई से मिलने पहुंचीं कई बहनों की आंखें भी नम नजर आईं। लंबे समय बाद मुलाकात और भाई की कलाई पर राखी बांधने का मौका मिलने पर भावनात्मक माहौल दिखाई दिया। जिला जेल में केवल यमुनानगर ही नहीं, बल्कि हिमाचल प्रदेश, उत्तर प्रदेश और आसपास के अन्य जिलों से भी बंदियों के परिजन पहुंचे। सामान्य दिनों में जहां एक-दो लोग ही बंदी से मिलने आते हैं, वहीं रक्षाबंधन पर परिवार के साथ अन्य रिश्तेदार भी बड़ी संख्या में पहुंचे। भीड़ को देखते हुए पुलिस कर्मचारियों और जेल सुरक्षा कर्मियों की विशेष ड्यूटी लगाई गई, ताकि मुलाकात की प्रक्रिया शांतिपूर्ण और व्यवस्थित तरीके से पूरी हो सके

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें