फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोनीपत मिनी मैराथन में पुरुष वर्ग में सोनीपत का दबदबा, महिला वर्ग में करनाल की खिलाड़ी प्रथम

सोनीपत। खेल विभाग की ओर से सेवा संकल्प अभियान के तहत रविवार को सेक्टर-4 स्थित खेल स्टेडियम में चार किलोमीटर की मिनी मैराथन कराई गई। मिनी मैराथन में करीब 1000 खिलाड़ियों ने उत्साह के साथ भाग लिया। पुरुष वर्ग में सोनीपत के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए तीनों स्थानों पर कब्जा जमाया। वहीं, महिला वर्ग में करनाल की विजेता ने प्रथम स्थान हासिल किया। जिला खेल अधिकारी मनोज यादव ने बताया कि खेल विभाग की ओर से दौड़ के माध्यम से युवाओं को खेलों और स्वस्थ जीवनशैली के प्रति जागरूक करने का संदेश दिया गया। पुरुष वर्ग में कपिल ने प्रथम, बसंत ने द्वितीय और नैतिक ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। महिला वर्ग में विजेता (करनाल) प्रथम, भूमि (सोनीपत) द्वितीय और सोनिया (झज्जर) तृतीय स्थान पर रहीं। मिनी मैराथन के समापन अवसर पर विजेता खिलाड़ियों को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में अंतरराष्ट्रीय एथलीट सुनील, अंतरराष्ट्रीय कबड्डी खिलाड़ी अजीत, अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट खिलाड़ी राजेश शर्मा, अंतरराष्ट्रीय ताइक्वांडो खिलाड़ी सीमा देशवाल, कोच सुनीता, संदीप शर्मा, मनोज कुमार और महाबीर सिंह भी मौजूद रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें