फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

समरसता संकल्प यात्रा की तैयारियों को लेकर कार्यकर्ताओं को सौंपी जिम्मेदारियां

गोहाना। सोनीपत रोड पर भाजपा कार्यालय में सोमवार को संगठनात्मक बैठक हुई। बैठक में भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष एवं हरियाणा सार्वजनिक उपक्रम ब्यूरो के चेयरमैन मोहनलाल बड़ौली और पूर्व मंत्री कविता जैन ने समरसता संकल्प यात्रा को लेकर कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारियां तय की। उन्होंने कहा कि सद्गुरु रविदास महाराज के 650वें जयंती वर्ष के उपलक्ष्य में देशव्यापी समरसता संकल्प यात्रा निकाली जा रही है। यात्रा 25 नवंबर को यमुनानगर से हरियाणा में प्रवेश कर अंबाला होते हुए कुरुक्षेत्र पहुंचेगी। उमरी में मुख्यमंत्री नायब सैनी की जनसभा होगी। 26 नवंबर को यात्रा करनाल और पानीपत होते हुए सोनीपत पहुंचेगी, जहां बहालगढ़ में जनसभा आयोजित की जाएगी। सद्गुरु रविदास महाराज ने समानता, सामाजिक न्याय और मानवता का संदेश दिया। उनकी शिक्षाएं आज भी समाज को सही दिशा दिखाने का कार्य कर रही हैं। उन्होंने कार्यकर्ताओं से यात्रा को भव्य बनाने और समाज के प्रत्येक वर्ग तक समरसता का संदेश पहुंचाने का आह्वान किया। पूर्व मंत्री कविता जैन ने कहा कि समरसता संकल्प यात्रा सामाजिक एकता, भाईचारे और समानता की भावना को मजबूत करने का महत्वपूर्ण अभियान है। इसमें महिलाओं, युवाओं और सभी सामाजिक वर्गों की अधिक से अधिक भागीदारी सुनिश्चित की जानी चाहिए।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें