फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रोहतक पानीपत हाईवे पर अनियंत्रित होकर बाइक गिरी, चालक की मौत

गोहाना। रोहतक पानीपत हाईवे पर सैनीपुरा गांव के नजदीक बाइक अनियंत्रित होकर रोड पर गिर गई। बाइक गिरने से रोहतक जिला के जसिया गांव निवासी सन्नी की मौत हो गई। घटना सोमवार देर रात की है। सन्नी पानीपत में ज्वेलरी की डिलीवरी देकर वापस घर लौट रहा था। हादसे के बाद ग्रामीणों में घटना की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को पोस्टमार्टम के लिए नागरिक अस्पताल में पहुंचाया। परिजनों ने बताया कि सन्नी गांव में ज्वेलरी की दुकान है। सन्नी दुकान पर डिज़ाइनर ज्वेलरी तैयार करने का काम करता था। डिज़ाइनर ज्वेलरी तैयार करने के बाद वह स्वयं ही उनकी डिलीवरी देकर आता था। सोमवार को सन्नी पानीपत में ज्वेलरी की डिलीवरी देने के लिए गया था। वापस लौटते समय सैनीपुरा गांव के नजदीक बाइक अचानक अनियंत्रित होकर रोड पर गिर गई, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। सदर थाना प्रभारी सतीश कुमार का कहना है कि हादसा बाइक अनियंत्रित होने से हुआ है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें