फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोनीपत: 29 मार्च की विकास रैली से तय होगा गोहाना के भविष्य का रोडमैप: मंत्री डॉ. अरविंद शर्मा

शाहिल शर्मा Updated Tue, 10 Mar 2026 07:40 PM IST

सहकारिता, कारागार, निर्वाचन, विरासत व पर्यटन मंत्री डॉ. अरविंद शर्मा ने कहा कि 29 मार्च को नई सब्जी मंडी में होने वाली गोहाना विधानसभा धन्यवाद एवं विकास रैली भविष्य के गोहाना का रोडमैप तय करेगी। इस रैली में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी क्षेत्र के लिए कई विकास परियोजनाओं की सौगात देंगे, जिससे इलाके के लोगों को सामाजिक और आर्थिक मजबूती मिलेगी। मंगलवार को मंत्री डॉ. अरविंद शर्मा ने बड़ौता बाइपास स्थित पीडब्ल्यूडी विश्राम गृह में जिला प्रशासन और विभिन्न विभागों के अधिकारियों के साथ बैठक की। बैठक में 29 मार्च को होने वाली रैली की तैयारियों और गोहाना विधानसभा क्षेत्र की विकास परियोजनाओं पर विस्तार से चर्चा हुई। करीब चार घंटे चली बैठक में उपायुक्त सोनीपत सुशील सारवान ने मंत्री का पुष्पगुच्छ देकर स्वागत किया। बैठक में गोहाना शहर और आसपास के ग्रामीण क्षेत्र के विकास से जुड़े कई मुद्दों पर चर्चा हुई। मंत्री ने पहले से चल रही परियोजनाओं की समीक्षा की और आने वाले समय की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए नई योजनाएं तैयार करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि रैली में ऐसी परियोजनाओं की घोषणा होनी चाहिए, जिससे आम लोगों की सुविधा बढ़े और उनके सामाजिक-आर्थिक स्तर में सुधार आए।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें