सोनीपत के कच्चे क्वार्टर वाले इलाके में एक दुकान में भीषण आग लग गई, जिसने देखते ही देखते चार अन्य दुकानों को भी अपनी चपेट में ले लिया। आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है। आग की सूचना मिलते ही इलाके में हड़कंप मच गया। सूचना पर फायर ब्रिगेड की टीम तुरंत मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। इस दौरान पुलिस टीम भी मौके पर मौजूद रही और मामले की जांच शुरू कर दी। आग लगने से प्रभावित दुकानों में रखा सामान जलकर राख हो गया। आग की सूचना मिलते ही सोनीपत मेयर राजीव जैन भी मौके पर पहुंचे।