फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोनीपत: स्वच्छता पखवाड़ा शुरू, पॉलीथिन मुक्त अभियान के तहत जूट के बैग किए जाएंगे वितरित

शाहिल शर्मा Updated Tue, 03 Jun 2025 07:15 PM IST

बस अड्डे के पास मंगलवार को नगर निगम की ओर से चलाए जाने वाले स्वच्छता पखवाड़े की शुरुआत की गई। मेयर राजीव जैन ने दुकानदारों, रेहड़ी वालों एवं क्रेताओं को पॉलीथिन मुक्त अभियान के तहत जूट के बैग वितरित किये और भविष्य में पॉलीथिन के बैग में सामान न बेचने की अपील की। स्वच्छता पखवाड़ा 21 जून तक चलेगा। मेयर राजीव जैन ने कहा कि पॉलीथिन का प्रयोग जहां स्वास्थ्य के लिए हानिकारक है वहां पर्यावरण को भी खराब करता है। उन्होंने कहा कि पॉलीथिन के कारण सड़कों पर कचरा दिखाई देता है, सीवर जाम हो जाते हैं और बेसहारा गोवंश पॉलीथिन खाकर मर जाते हैं। इसी अभियान के तहत शहर में सड़कों, नालों की सफाई तथा जनता को जागरूक करने के अभियान भी चलेंगे। मेयर ने बताया कि 5 जून को विश्व पर्यावरण दिवस मनाया जाएगा। जिसमें पौधे लगाओ अभियान, नुक्क्ड़ नाटक व जागरूकता अभियान भी चलाया जायेगा।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें