सर्व कर्मचारी संघ हरियाणा एवं स्कूल टीचर्स फेडरेशन ऑफ इंडिया संबंधित हरियाणा विद्यालय अध्यापक संघ के आह्वान पर जिला इकाई ने छुट्टियों के दौरान राजकीय विद्यालयों में लगाए जा रहे प्रशिक्षण शिविरों का विरोध जताया। संघ ने ग्रीष्मकालीन अवकाश में बच्चों के लिए शिविर लगाने को स्वास्थ्य से खिलवाड़ बताया। जिला प्रधान नरेंद्र चहल की अध्यक्षता में शिक्षा विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव के नाम सेक्टर-14 स्थित कार्यालय में जिला शिक्षा अधिकारी नवीन गुलिया को ज्ञापन दिया।