फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसानों की उपज की जल्द कराएं लिफ्टिंग, सरकार खरीदेगी किसानों का एक-एक दाना : श्याम सिंह राणा

गोहाना। कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री श्याम सिंह राणा ने वीरवार को धान खरीद व्यवस्थाओं का जायजा लेने के लिए गोहाना अनाज मंडी का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने मंडियों में खरीद, उठान सहित अन्य व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने मंडियों में पहुंचे किसानों से संवाद कर उनकी समस्याओं के बारे में भी जानकारी ली। कृषि मंत्री श्याम सिंह राणा ने कहा कि मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में हरियाणा सरकार की प्राथमिकता है कि किसानों की फसल का एक-एक दाना खरीदा जाए। धान खरीद कार्य में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि मंडियों में खरीद प्रक्रिया सुचारू रूप से जारी रखी जाए और किसानों को किसी भी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े।उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार किसानों के हितों को सर्वोपरि रखते हुए उनकी समस्याओं के समाधान के लिए गंभीरता से कार्य कर रही है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं कि मंडियों में खरीदी गई धान की फसल की लिफ्टिंग जल्द से जल्द सुनिश्चित की जाए, ताकि मंडियों में उपज का अनावश्यक जमाव न हो और किसानों को अपनी फसल बेचने में सुविधा मिले। उन्होंने कहा कि अगर खेत मे वास्तविक फसल उत्पादन पोर्टल पर दर्ज मात्रा से अधिक है, तो किसान परेशान न हों। वे संबंधित अनाज मंडी में सचिव से संपर्क कर अपनी समस्या को बता सकते है। जांच के बाद नियमों के हिसाब से समाधान किया जाएगा।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें