फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टैक्सी की टक्कर से इंजीनियर की मौत, दो बच्चों के सिर से उठा पिता का साया

सोनीपत। जीटी रोड पर चिरस्मी के पास सर्विस रोड पर टैक्सी की टक्कर से इंजीनियर की मौत हो गई। हादसे के बाद टैक्सी चालक मौके से भाग गया। राहगीरों ने घायल को जिला नागरिक अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सक ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। सूचना के बाद थाना बड़ी पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। जानकारी अनुसार भूर्री गांव निवासी सुरेंद्र (35) अपनी बुआ के घर गए थे। वहां से मंगलवार को वापस घर लौटते समय चिरस्मी के पास सर्विस रोड पर एक टैक्सी ने उन्हें टक्कर मार दी। टक्कर लगने से वह गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद टैक्सी चालक टैक्सी मौके पर छोड़ कर भाग गया। राहगीरों ने सुरेंद्र को अस्पताल पहुंचाया, लेकिन उनकी मौत हो गई। सुरेंद्र गांव रामनगर स्थित एक कंपनी में इंजीनियर के पद पर कार्यरत थे। उनकी मौत की सूचना मिलते ही परिवार में मातम छा गया। वह अपने पीछे दो बच्चों और परिवार को छोड़ गए हैं। बड़ी थाना पुलिस ने टैक्सी चालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है। फिलहाल पुलिस टैक्सी को कब्जे में लेकर चालक की पहचान करने में जुटी है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें