फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रोहतक में हड़ताल खत्म होने पर निगम कार्यालय और शहर की साफ-सफाई में जुटे कर्मचारी

नगर निगम कर्मचारियों की हड़ताल खत्म होते ही शनिवार को शहर में सफाई व्यवस्था दुरुस्त करने का काम युद्धस्तर पर शुरू हो गया है। हड़ताल समाप्ति के बाद कर्मचारियों ने सबसे पहले नगर निगम कार्यालय परिसर की गहन सफाई की। इसके तुरंत बाद सफाई कर्मचारियों की विभिन्न टीमों ने पूरे शहर में एक विशेष और तेज सफाई अभियान छेड़ दिया है। पिछले 36 दिनों से शहर के मुख्य चौक-चौराहों और सड़कों पर जमा कूड़े-कचरे के ढेरों को तेजी से उठाया जा रहा है। डंपिंग पॉइंट और मुख्य मार्गों को साफ कर कचरे को शहर से बाहर भेजा जा रहा है। इसके साथ ही, कर्मचारियों ने निगम कार्यालय के बाहर बने धरना स्थल को भी पूरी तरह खाली कर वहां जमी गंदगी को साफ कर दिया है। नगर निगम प्रशासन का दावा है कि अगले एक-दो दिनों में शहर की स्थिति पूरी तरह सामान्य हो जाएगी।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें