एकता कॉलोनी में लंबे समय से पेयजल की गंभीर समस्या है। इस कारण कॉलोनी वासियों का जीना मुहाल हो गया है। एक तरफ लोग बूंद-बूंद पानी को तरस रहे हैं, वहीं दूसरी तरफ जन स्वास्थ्य विभाग की ओर से लगातार पानी के बिल भेजे जा रहे हैं। नाराज स्थानीय महिलाओं व लोगों ने सोमवार को जिला उपायुक्त के पास समाधान शिविर में अपनी गुहार लगाई है और अविलंब जलापूर्ति सुनिश्चित करने की मांग की है। कांता ने बताया कि कॉलोनियों में पानी की आपूर्ति या तो बिल्कुल नहीं हो रही है या फिर बहुत ही कम दबाव (प्रेशर) के साथ आ रही है। भीषण गर्मी में पानी की भारी किल्लत के कारण लोगों को नलकूपों से पानी लाने को मजबूर हैं। सबसे ज्यादा परेशानी बच्चों और बुजुर्गों को हो रही है। इस दौरान जसबीर कुमार, राजेश कुमार, रेणू व अन्य मौजूद रहे।