रोहतक। भारतीय लोक प्रशासन संस्थान नई दिल्ली के शहरी अध्ययन केंद्र की ओर से जिला विकास भवन में पार्षदों को एक दिवसीय ट्रेनिंग दी जा रही है। ट्रेनिंग के दौरान पार्षदों को कूड़ा निस्तारण की आधुनिक तकनीक व शिक्षा-स्वास्थ्य संबंधित नई जानकारी और योजनाओं के बारे में अवगत कराया जा रहा है। ट्रेनिंग में सभी पार्षद शामिल है। कार्यक्रम की अध्यक्षता मेयर राम अवतार वाल्मीकि कर रहे हैं। भारत सरकार शहरी अध्ययन केंद्र से आए डॉक्टर सचिन चौधरी एवं डॉक्टर अमित कुमार पार्षदों को ट्रेनिंग दे रहे हैं।