फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छठ पर घर जाने की खुशी बनी परेशानी, दरवाजे पर लटककर किया सफर

छठ महापर्व पर घर लौटने की खुशी रेलवे स्टेशन पर यात्रियों के लिए परेशानी बन गई। बिहार, पटना, जबलपुर और मध्य प्रदेश जाने वाली ट्रेनों में इतनी भीड़ उमड़ी कि प्लेटफार्म पर पैर रखने की जगह नहीं बची। यात्री ट्रेन पकड़ने के लिए धक्का-मुक्की करते नजर आए, कई लोग दरवाजे पर लटककर सफर करने को मजबूर हुए। सबसे ज्यादा परेशानी महिलाओं, बुजुर्गों और बच्चों को हुई। सीट न मिलने पर कई यात्रियों की ट्रेन छूट गई, तो कुछ चढ़ते समय धक्का लगने से चोटिल हो गए। यात्रियों का आरोप है कि रेलवे को हर साल छठ पर भीड़ बढ़ने का पता होता है, फिर भी अतिरिक्त कोच या स्पेशल ट्रेन का इंतजाम नहीं किया गया। रेलवे ने सुरक्षा के लिए आरपीएफ तैनात करने का दावा किया है। यात्रियों की मांग है कि छठ जैसे बड़े पर्व पर रोहतक से स्पेशल ट्रेन चलाई जाए, ताकि उन्हें सुरक्षित और आरामदायक सफर मिल सके।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें