रोहतक। गौड़ ब्राह्मण डिग्री कॉलेज में यूथ रेडक्रॉस और राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) इकाई के संयुक्त तत्वावधान में सोमवार को निशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर आयोजित किया गया। शिविर में विशेषज्ञ चिकित्सकों ने विद्यार्थियों और अन्य लोगों के स्वास्थ्य की जांच कर आवश्यक परामर्श दिया तथा निशुल्क दवाइयों का वितरण किया। प्राचार्य डॉ. जयपाल शर्मा ने चिकित्सकों का स्वागत करते हुए कहा कि ऐसे शिविर विद्यार्थियों में स्वास्थ्य जागरूकता बढ़ाने के साथ सामाजिक सेवा की भावना को भी मजबूत करते हैं। समापन पर चिकित्सकों को स्मृति चिह्न और प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया।