फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रोहतक: सैनीपुरा में लव मैरिज करने वाले युवक की संदिग्ध मौत, अस्पताल में पत्नी का हंगामा

रोहतक। शहर के सुभाष रोड स्थित सैनीपुरा के युवक विशाल सैनी (27) की रविवार रात को संदिग्ध हालात में मौत हो गई। माता-पिता जहां पूरे मामले को आत्महत्या बता रहे हैं जबकि फरीदाबाद से आई पत्नी रुबी सैनी का आरोप है कि उसके पति को जहर देकर मारा गया है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराने की बात कही है। उसके बाद ही मौत के कारणों का पता लग सकेगा। सिविल अस्पताल में अपनी मां व बहनों के साथ फरीदाबाद से पहुंची रुबी सैनी ने बताया कि 2022 में उसने रोहतक के सैनीपुरा निवासी विशाल से प्रेम विवाह किया था। फिलहाल उनके साथ फरीदाबाद में रह रहा था। विशाल के माता-पिता उसके ऊपर दबाव बना रहे थे कि वह रुबी को छोड़कर रोहतक आ जाए। एक सप्ताह पहले विशाल रोहतक आ गया था। अब तड़के चार बजे फोन आया कि विशाल की मौत हो गई। रुबी अपनी मां व तीन बहनों के साथ सिविल अस्पताल में पहुंची। रुबी का आरोप है कि उसके पति को जहर दिया गया है। पूरा शरीर नीला पड़ा हुआ है। जबकि दूसरा पक्ष आत्महत्या बता रहा है। पुरानी सब्जी मंडी थाना प्रभारी परमजीत सिंह का मृतक की मां रेखा ने बयान दिया है कि उसके बेटे ने चुन्नी से फंदा लगाकर आत्महत्या की है। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया। विसरा रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल मौत को आत्महत्या माना गया है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें