रोहतक। सफाई कर्मचारियों ने फिर आंदोलन की चेतावनी दी है। वे मंगलवार को शहर में प्रदर्शन करेंगे। नगर पालिका कर्मचारी संघ हरियाणा की रोहतक इकाई के प्रधान शंभू टाक की अगवाई में सोमवार को ठेका कर्मचारियों ने नगर निगम परिषद में प्रदर्शन किया। प्रधान शंभू ने बताया कि मैं महीने में की की हड़ताल में डोर टू डोर कचरा उठान एजेंसी के कर्मचारियों ने भी हिस्सा लिया था। जिसके चलते ठेकेदार ने 46 कर्मचारियों को हटा दिया था। शंभू ने बताया कि हटाए गए 42 कर्मचारियों को अब तक भी वापस नहीं लिया गया है जिससे कर्मचारियों में भारी रोष है। इसी रोष को प्रकट करने के लिए संघ की ओर से मंगलवार दोपहर को शहर में चेतावनी प्रदर्शन किया जाएगा।