फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रोडवेज कर्मचारियों ने बिजली विभाग के निजीकरण के विरोध में किया प्रदर्शन

रोहतक। हरियाणा रोडवेज कर्मचारी साझा मोर्चा की ओर से बिजली कर्मचारियों के समर्थन में विरोध प्रदर्शन किया गया। यूनियन नेताओं ने सरकार की ओर से निजी कंपनी को समानांतर लाइसेंस देने के फैसले को गलत बताया। परिवहन मंत्री अनिल विज के खिलाफ नारेबाजी की गई। इस दौरान साझा मोर्चा के नेताओं ने रोडवेज कर्मियों की लंबित मांगों पर भी बात की। उनका कहना है कि डिपो स्तर की मांगों को पूरा करने का आश्वासन महाप्रबंधक ने दिया है। साथ ही उन्होंने कहा परिवहन मंत्री अनिल विज ने यदि रोडवेज कर्मचारियों की अन्य मांगों को 4 नवंबर तक न माना तो प्रदेश भर में 5 और 6 नवंबर को रोडवेज का चक्का जाम किया जाएगा।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें