रोहतक। अखिल भारतीय जाट सूरमा स्मारक महाविद्यालय में 17 से 19 नवंबर तक तीन दिवसीय जोनल युवा महोत्सव अभिरंग 2026 के पहले दिन सांस्कृतिक व कला की प्रस्तुतियों में छात्राें ने भाग लिया। इनमें रोहतक, सोनीपत व झज्जर के युवाओं ने भाग लिया। एमडीयू के कुलपति प्रो. डॉ. मिलाप पुनियां ने महोत्सव का शुभारंभ किया। साथ ही जाट संस्था के प्रधान गुलाब सिंह दीमाना भी उपस्थित रहे। छात्रों ने नृत्य, नाटक, मिमिक्री व कव्वाली का प्रदर्शन कर अपनी कला दिखाई। छह स्टेजों पर कला का प्रदर्शन किया गया।