सीपीआई ने सोनीपत स्टैंड चौक पर फूंका चुनाव आयुक्त का पुतला। प्रदेश सचिव सुरेंद्र सिंह कामरेड के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने सोनीपत सेकंड चौक पर बुधवार दोपहर को चुनाव आयुक्त का पुतला फूंका। इससे पहले सीपीआई के तमाम कार्यकर्ता मानसरोवर पार्क में एकत्रित हुए और वहां से प्रदर्शन करते हुए सोनीपत स्टैंड चौक पर पहुंचे। कामरेड सुरेंद्र ने कहा कि लोकतंत्र की हत्या की जा रही है जिसे देश का कोई भी नागरिक सहन नहीं करेगा और अब बड़ा आंदोलन किया जाएगा।