फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रोहतक में सफाई कर्मचारियों की हड़ताल का 29वां दिन, नगर निगम के सभी गेट पर जड़े ताले, बाहर फेंका कचरा

रोहतक में सफाई कर्मचारियों की हड़ताल वीरवार को 29वें दिन भी जारी रही। नाराज कर्मचारियों ने नगर निगम कार्यालय के सभी गेटों पर ताले जड़ दिए और गेट के बाहर कचरा डालकर विरोध प्रदर्शन किया। नगर निगम कार्यालय में कर्मचारी धरने पर बैठे हैं और न्याय की मांग कर रहे हैं। हड़ताल के चलते शहर में जगह-जगह कचरे के ढेर लगे हुए हैं और सफाई व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई है। नगर पालिका कर्मचारी संघ ने ऐलान किया है कि 5 और 6 सितंबर को प्रदेश के सभी मंत्रियों के कार्यालय पर प्रदर्शन कर उनसे जवाब मांगा जाएगा। संघ संघ की रोहतक इकाई के प्रधान शंभू टांक का कहना है कि सरकार उनकी मांगों को लगातार अनदेखा कर रही है, जिससे कर्मचारियों में भारी रोष है। जब तक मांगें पूरी नहीं होंगी, आंदोलन जारी रहेगा।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें