फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेवाड़ी रेलवे स्टेशन पर 6 किलो डोडा पोस्त सहित तस्कर काबू, 5 दिन पहले ही जेल से आया था बाहर

रेवाड़ी। रेवाड़ी रेलवे स्टेशन पर जीआरपी और आरपीएफ की संयुक्त टीम ने चेकिंग के दौरान एक युवक को 6 किलो डोडा पोस्त सहित गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान महेंद्रगढ़ के पाली निवासी अंकित कुमार उर्फ काला के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार आरोपी पहले भी दो बार नशा तस्करी के मामलों में पकड़ा जा चुका है और करीब पांच दिन पहले ही जेल से बाहर आया था। रेलवे डीएसपी राजेश चेची के मार्गदर्शन में रेवाड़ी रेलवे स्टेशन पर नशा तस्करी के खिलाफ संयुक्त चेकिंग अभियान चलाया जा रहा था। आरपीएफ निरीक्षक विनोद कुमार जांगड़े और जीआरपी एसएचओ नवीन कुमार के नेतृत्व में टीम प्लेटफॉर्मों पर संदिग्ध यात्रियों और सामान की जांच कर रही थी। 26 सितंबर को जीआरपी और आरपीएफ की टास्क टीम प्लेटफॉर्म नंबर-4 पर दिल्ली की ओर वाले हिस्से में चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान टीम को एक युवक संदिग्ध परिस्थितियों में दिखाई दिया। आरपीएफ के एसआई अशोक कुमार और एएसआई सुरेंद्र मीणा ने उसे काबू कर तलाशी ली। उसके कब्जे से 6 किलो डोडा पोस्त बरामद हुआ। मामले में एसआई सतपाल द्वारा आगामी कानूनी कार्रवाई की जा रही है। आरोपी को अदालत में पेश किया गया, जहां से पुलिस ने उसे रिमांड पर लिया है। पुलिस रिमांड के दौरान आरोपी से नशीले पदार्थ की सप्लाई से जुड़े अन्य लोगों के बारे में पूछताछ की जा रही है। पुलिस का कहना है कि डोडा पोस्त की सप्लाई करने वाले और इसे प्राप्त करने वालों की जानकारी सामने आने पर उनके खिलाफ भी नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। रेलवे स्टेशन और आसपास के क्षेत्रों में नशा तस्करी पर अंकुश लगाने के लिए जीआरपी और आरपीएफ की संयुक्त टीम लगातार चेकिंग अभियान चला रही है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें