फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेवाड़ी: एमएसपी पर बाजरा खरीद शुरू नहीं हुई तो 1 अक्तूबर से चक्का जाम का ऐलान

रेवाड़ी। अनाज मंडियों में बाजरे की आवक तेज होने के बावजूद न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) पर सरकारी खरीद शुरू नहीं होने से किसानों का गुस्सा बढ़ता जा रहा है। इसी मांग को लेकर भारतीय किसान यूनियन (चढूनी) के करीब 25 सदस्यों ने सोमवार को जिला सचिवालय के मुख्य गेट पर एक दिवसीय भूख हड़ताल की। किसानों ने सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए प्रशासनिक अधिकारी के माध्यम से ज्ञापन सौंपा। किसानों ने चेतावनी दी कि 1 अक्तूबर से एमएसपी पर खरीद शुरू नहीं हुई तो चक्का जाम किया जाएगा। भाकियू चढूनी के जिला प्रधान समय सिंह ने बताया कि मंडियों में करीब 20 दिन से बाजरे की आवक हो रही है, लेकिन सरकारी खरीद पोर्टल और खरीद एजेंसियां सक्रिय नहीं होने के कारण किसानों को निजी व्यापारियों को कम दाम पर फसल बेचनी पड़ रही है। किसानों का दावा है कि इससे उन्हें प्रति क्विंटल करीब 600 से 700 रुपये का नुकसान हो रहा है। किसानों ने प्रशासन पर आश्वासन पूरा नहीं करने का आरोप लगाया। यूनियन की ओर से 13 सितंबर को ज्ञापन दिया गया था और 21 सितंबर को मंडी गेट पर ताला भी लगाया गया था। उस दौरान मौके पर पहुंचे एसडीएम और मार्केट कमेटी सचिव नरेंद्र सिंह ने तीन दिन में एमएसपी पर खरीद शुरू कराने का आश्वासन दिया था। किसानों के अनुसार एक सप्ताह बीतने के बाद भी खरीद शुरू नहीं हुई। समय सिंह ने पिछली खरीद व्यवस्था पर भी सवाल उठाते हुए कहा कि पहले निजी एजेंसियों से 2200 रुपये प्रति क्विंटल की दर पर बाजरा खरीदकर 500 रुपये भावांतर भरपाई देने की बात कही गई थी, लेकिन कई किसानों को अब तक यह राशि नहीं मिली है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें