फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेवाड़ी कोर्ट परिसर में मॉक ड्रिल का आयोजन

शाहिल शर्मा Updated Tue, 17 Mar 2026 07:14 PM IST

जिला कोर्ट परिसर में बम ब्लास्ट की सूचना पर मंगलवार को मॉक ड्रिल का आयोजन किया गया। मॉक ड्रिल के तहत थाना मॉडल टाउन पुलिस को कंट्रोल रूम के माध्यम से जिला कोर्ट परिसर में बम ब्लास्ट होने की सूचना प्राप्त हुई। तुरंत पुलिस और अन्य एजेंसियों को अलर्ट किया गया। डीएसपी हेडक्वार्टर डॉ. रविंद्र सिंह ने तुरंत मोर्चा संभालते हुए भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचकर स्थिति को नियंत्रित किया। सुरक्षा के मद्देनजर पूरे कोर्ट परिसर को खाली कराया गया और सभी प्रवेश द्वारों को सील कर दिया गया। इस दौरान बम निरोधक दस्ता, डॉग स्क्वायड, स्वाट, एंटी-सैबोटेज टीम, फायर ब्रिगेड, एंबुलेंस और सिविल प्रशासन की टीमों ने संयुक्त रूप से अभियान चलाया। मॉक ड्रिल के दौरान विभिन्न टीमों ने संदिग्ध वस्तु की जांच, लोगों की सुरक्षित निकासी और कानून-व्यवस्था बनाए रखने का अभ्यास किया। पुलिस की दो ईआरवी भी मौके पर तैनात रहीं। सभी टीमों ने मिलकर आपसी तालमेल के साथ स्थिति को संभालने का प्रदर्शन किया अभ्यास के बाद डिब्रीफिंग सत्र भी आयोजित किया गया, जिसमें पूरी प्रक्रिया की समीक्षा की गई और सुधार के बिंदुओं पर चर्चा की गई।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें