फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेवाड़ी में स्वास्थ्य मंत्री आरती सिंह राव ने दी विकास कार्यों की बड़ी सौगात, गांव काकोड़िया में जनसभा का किया आयोजन

हरियाणा की स्वास्थ्य, चिकित्सा शिक्षा एवं आयुष मंत्री आरती सिंह राव ने शनिवार को रेवाड़ी क्षेत्र के ग्रामीण इलाकों को विभिन्न विकास कार्यों की सौगात दी। गांव काकोड़िया में आयोजित जनसभा कार्यक्रम में स्वास्थ्य मंत्री ने जिला परिषद स्कीम के तहत लाखों रुपये की लागत से पूर्ण हुए विकास कार्यों के उद्घाटन किए तथा गांव काकोड़िया में 55 लाख रुपये से अधिक की लागत से बनने वाले उप-स्वास्थ्य केंद्र के भवन का शिलान्यास किया। गांव काकोड़िया में आयोजित जनसभा में पहुंचने पर स्वास्थ्य मंत्री आरती सिंह राव का क्षेत्र की समस्त पंचायतों और ग्रामीणों ने भव्य स्वागत एवं अभिनंदन किया। इस अवसर पर कोसली विधायक अनिल यादव और भाजपा जिला अध्यक्ष डा. वंदना पोपली विशेष रूप से मौजूद रहे। इससे पहले नया गांव में नरेंद्र यादव के आवास पर आयोजित जलपान कार्यक्रम में भी मंत्री आरती सिंह राव का भव्य स्वागत एवं अभिनंदन किया गया। गांव काकोड़िया में आयोजित जनसभा में स्वास्थ्य मंत्री आरती सिंह राव ने 45 लाख रुपये से अधिक की लागत से पूर्ण किए गए विभिन्न विकास कार्यों के उद्घाटन किए। इनमें गांव मुंढ़लिया में दूषित पानी की निकासी के लिए पाइपलाइन, गांव लिसाना में देवता वाले जोहड़ की चारदीवारी, गांव गंगायचा जाट में श्मशान घाट की चारदीवारी तथा फिरनी में दूषित पानी की निकासी के लिए पाइपलाइन का कार्य शामिल है। इसके साथ ही गांव काकोड़िया में शिव मंदिर के पास बनाए गए टीन शेड तथा वाल्मीकि चौपाल का भी उद्घाटन किया गया। जनसभा को संबोधित करते हुए स्वास्थ्य मंत्री आरती सिंह राव ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों का विकास सरकार की प्राथमिकताओं में शामिल है। गांवों में मूलभूत सुविधाओं को मजबूत करने के लिए लगातार विकास कार्य करवाए जा रहे हैं, ताकि ग्रामीणों को बेहतर सुविधाएं अपने ही क्षेत्र में उपलब्ध हो सकें। उन्होंने कहा कि जल निकासी जैसी मूलभूत व्यवस्था मजबूत होने से ग्रामीण क्षेत्रों में लोगों को सुविधा मिलेगी और सार्वजनिक स्थलों से जुड़ी आवश्यकताओं को भी पूरा किया जा सकेगा। मंत्री आरती सिंह राव ने कहा कि आज जिन विकास कार्यों के उद्घाटन किए गए हैं, वे सीधे तौर पर ग्रामीणों की रोजमर्रा की जरूरतों से जुड़े हुए हैं। दूषित पानी की निकासी के लिए पाइपलाइन, जोहड़ और श्मशान घाट की चारदीवारी तथा सार्वजनिक स्थलों पर टीन शेड और चौपाल जैसे कार्य गांवों की आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए किए गए हैं। इन कार्यों से ग्रामीणों को सुविधाएं उपलब्ध होने के साथ-साथ गांवों में आधारभूत ढांचे को भी मजबूती मिलेगी। काकोड़िया में उप-स्वास्थ्य केंद्र के भवन के शिलान्यास पर उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य सेवाओं का विस्तार ग्रामीण क्षेत्रों तक पहुंचाना बेहद आवश्यक है। नया भवन तैयार होने के बाद क्षेत्र के लोगों को स्वास्थ्य सुविधाओं का लाभ स्थानीय स्तर पर मिलेगा। इससे ग्रामीणों को सामान्य स्वास्थ्य सेवाओं के लिए दूर जाने की आवश्यकता कम होगी और स्वास्थ्य सुविधाओं के बुनियादी ढांचे को मजबूती मिलेगी। मंत्री ने कहा कि सरकार विकास कार्यों को केवल शहरों तक सीमित रखने के बजाय ग्रामीण क्षेत्रों में भी आवश्यकतानुसार सुविधाओं का विस्तार कर रही है। उन्होंने कहा कि क्षेत्र के लोगों की मांगों और जरूरतों को ध्यान में रखते हुए विकास कार्यों को प्राथमिकता दी जा रही है। उन्होंने ग्रामीणों से भी विकास कार्यों में सहयोग करने का आह्वान किया और कहा कि जनप्रतिनिधियों एवं आम लोगों के सहयोग से गांवों के विकास को और गति दी जा सकती है। ग्रामीणों ने विभिन्न विकास कार्यों के लिए स्वास्थ्य मंत्री का आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर जिला परिषद चेयरमैन मनोज यादव, नगर परिषद रेवाड़ी चेयरपर्सन विनीता पीपल, नगर पालिका धारूहेड़ा चेयरमैन अजय जांगड़ा, अनिल रायपुर, सुनील मूसेपुर, चेयरमैन अजय पाटोदा, दलबीर, रविंद यादव, महेश यादव, जिला पार्षद सरोज मेहरा, धीरज यादव, रामसिंह, उमेश यादव, विजयपाल और दिनेश सहित अनेक गणमान्य व्यक्ति एवं ग्रामीण उपस्थित रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें