फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विपक्ष भ्रम फैलाकर संवैधानिक प्रक्रिया को विवादित बनाने का कर रहा प्रयास : मनसुख मांडविया

पानीपत। केंद्रीय श्रम एवं रोजगार तथा युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्री डॉ. मनसुख मांडविया ने कहा कि विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) लोकतांत्रिक व्यवस्था को मजबूत बनाने और मतदाता सूची को शुद्ध, पारदर्शी बनाने की दिशा में एक अत्यंत महत्वपूर्ण प्रक्रिया है। विपक्ष तथ्यों का जवाब देने के बजाय भ्रम फैलाकर संवैधानिक प्रक्रिया को विवादित बनाने का प्रयास कर रहा है। देश की जनता विपक्ष की चाल को समझ गई है। जनता उनकी बातों में नहीं आएगी। उन्होंने यह बात शुक्रवार को भाजपा जिला कार्यालय श्याम कमल में लोकतंत्र बचाओ-अराजकता हटाओ अभियान पर पत्रकारों से बातचीत करते हुए कही। उन्होंने इससे पहले पानीपत शहरी विधायक प्रमोद विज के कार्यालय से देश के जवानों के लिए मिठाई के 2100 डिब्बों की गाड़ी को रवाना की। उन्होंने आरोप लगाया कि देश में रोजगार, शिक्षा व अन्य कारणों से लोगों का एक स्थान से दूसरे स्थान पर स्थानांतरण होता रहता है। ऐसे में मतदाता सूचियों का समय-समय पर पुनरीक्षण आवश्यक है। ऐसे में किसी भी योग्य नागरिक का नाम मतदाता सूची से न छूटे और एक ही व्यक्ति का नाम एक से अधिक स्थानों पर दर्ज न रहे। उन्होंने एक सवाल के जवाब में कहा कि औद्योगिक नगरी में सुरक्षा और व्यवस्था को लागू किया जा रहा है। श्रम विभाग के साथ प्रशासन सख्त कार्रवाई कर रहा है। हादसों को रोकने के लिए प्रयास किए जाएंगे। आंकड़ों से विपक्ष के आरोपों को किया खारिज केंद्रीय मंत्री ने विपक्ष के वोट चोरी संबंधी आरोपों पर पलटवार किया और कहा कि विपक्ष 13 करोड़ वोट चोरी होने की बात कहकर जनता को गुमराह करने का प्रयास कर रहा है। वास्तविकता यह है कि एसआईआर प्रक्रिया के तहत लगभग 6.30 करोड़ मतदाताओं का एक से दूसरे स्थान पर स्थानांतरण हुआ है। इसके अलावा करीब 2.80 करोड़ मतदाताओं की मृत्यु हो चुकी है और करीब एक करोड़ मतदाताओं के नाम दो या तीन स्थानों पर दर्ज पाए गए थे। करीब तीन करोड़ मतदाता सत्यापन के दौरान अपने निर्धारित पते पर उपलब्ध नहीं मिले। इस तरह 1.76 करोड़ दोहरे मतदाता नामों का निस्तारण किया है। विपक्ष इन ठोस तथ्यों को समझे बिना करोड़ों मतदाताओं के गायब होने जैसे अनर्गल आरोप लगाना पूरी तरह भ्रामक है। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में पिछले 12 वर्षों में देश में उल्लेखनीय विकास कार्य हुए हैं। देश में प्रतिदिन लगभग 26 किलोमीटर राष्ट्रीय राजमार्ग और 15 किलोमीटर रेल लाइन का निर्माण हो रहा है। इसके साथ ही देश में हवाई अड्डों की संख्या 76 से बढ़कर 186 हो गई है। इस मौके पर शहरी विधायक प्रमोद विज, भाजपा जिलाध्यक्ष दुष्यंत भट्ट, मेयर कोमल सैनी, पूर्व मेयर अवनीत कौर, सांसद प्रतिनिधि गजेंद्र सलूजा, प्रदेश सचिव विकास दहिया, अनीता चावला, रेशमा राजपूत, भावना जैन, संजय त्यागी, जिला महामंत्री सुमित जागलान व सुनील कंसल मौजूद रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें