पाकिस्तान के लिए जासूसी करने शक में गिरफ्तार नोमान अपने माता-पिता की मौत के पांच साल बाद भी उनके पासपोर्ट संभालकर रखे हुए था। उसके पास अपना पोसपोर्ट भी था जिसकी अवधि 2010 में खत्म हो गई थी। पुलिस को आशंका है कि आरोपी ने इन पासपोर्ट के माध्यम से खुद या किसी अन्य को पाकिस्तान भेजा होगा। पुलिस की जांच में भी सामने आया है कि नोमान अपने शुरुआती पासपोर्ट पर 2010 तक चार बार पाकिस्तान गया है। इसके बाद एक बार 2017 में पाकिस्तान गया है। पुलिस को 2017 में पाकिस्तान वैध या अवैध रूप से जाने के बारे में स्पष्ट पता नहीं चला है। आरोपी ने अपने नए पासपोर्ट की निशानदेही नहीं कराई है।