पुलिस की सीआईए टीम ने किला थाना के अंतर्गत 10 साल की बच्ची का अपहरण कर हत्या के आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी ने बच्ची को मेला दिखाने के बहाने बहलाया फुसलाया था। आरोपी ने पर्यटन स्थल काला अंब में बच्ची के साथ दुराचार का प्रयास किया था। इसमे सफल न होने पर आरोपी ने उसका नाक और मुंह दबाकर हत्या कर दी थी। आरोपी संदीप निवासी रामनगर को सीआईए थ्री पुलिस टीम ने कुरूक्षेत्र स्थित ब्रहम सरोवर से गिरफ्तार किया है। आरोपी मूल रूप से मुजफ्फरनगर के डुंगरपुर गांव का निवासी है और हाल में राम नगर में अपने पिता व भाई के साथ रहता था।