फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पानीपत: नहर में मिला अर्द्धनग्न युवक का शव, हत्या की आशंका

पानीपत। थाना समालखा क्षेत्र में नारायणा गांव के पास दिल्ली पैरलल नगर में रविवार दोपहर को करीब 12 बजे युवक (25) का शव मिला। पुल के पास शव फंसा होने की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और गोताखोरों की मदद से शव बाहर निकाला। युवक का शव नग्न हालत में है और पेंट पहने हुए हैं। लोगों ने हत्या की भी आशंका जताई है। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर शिनाख्त के प्रयास किए और आस-पास के थानों की पुलिस को भी इसकी सूचना दी। मांडी गांव के डॉ. विकास ने बताया कि वह रविवार को गांव से पानीपत आ रहे थे। जैसे ही वह नारायणा गांव के पास पुल पर पहुंचे तो नहर में अर्द्धनग्र युवक का शव दिखाई दिया। उन्होंने तुरंत ही 112 नंबर पर कॉल कर इसकी जानकारी पुलिस को दी। कुछ ही देर में पुलिस टीम मौके पर पहुंच गई और शव को नहर से बाहर निकालने का प्रयास शुरू कर दिए। देखते ही देखते पुलिस पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। पुलिस ने शव को नहर से बाहर निकालकर उसकी शिनाख्त का प्रयास किया। लेकिन भीड़ में शामिल लोगों ने पहचान करने से इंकार कर दिया। इसके शव को जिला नागरिक अस्पताल के शवगृह में रखवा दिया है। समालखा थाना प्रभारी महीपाल ने बताया कि आस-पास के थानों की पुलिस को भी सूचना दी गई है। जिससे शव की शिनाख्त की जा सके।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें