पलवल के महाराणा प्रताप भवन में विजयादशमी पर्व धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे खेल मंत्री गौरव गौतम ने कहा कि विजयादशमी अधर्म पर धर्म, असत्य पर सत्य और बुराई पर अच्छाई की विजय का प्रतीक है। उन्होंने लोगों से भगवान श्रीराम के आदर्शों से प्रेरणा लेकर सदमार्ग पर चलने का आह्वान किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता महाराणा प्रताप भवन के संस्थापक अध्यक्ष एवं हरियाणा लोक सेवा आयोग के पूर्व सदस्य डॉ. हरेंद्र राणा ने की। समारोह की शुरुआत हवन और शस्त्र पूजन से हुई। इस दौरान संत-महात्माओं ने उपस्थित लोगों को आशीर्वाद दिया।